{"_id":"5e6523ee8ebc3eeb36133bea","slug":"employes-bilaspur-news-sml327004745","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करे
विज्ञापन
न्यू पेंशन स्कीम इंप्लाइज संघ बिलासपुर के कर्मचारी झंडूता और घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग स
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। न्यू पेंशन स्कीम इंप्लाइज एसोसिएशन जिला बिलासपुर के पदाधिकारी झंडूता विधायक जीतराम कटवाल और घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग से राजेंद्र वर्धन की अगुवाई में मिले। संघ ने डीसीआरजी का लाभ देने के लिए जयराम सरकार का धन्यवाद किया।
संगठन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांग डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी जो सिर्फ 2017 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ही दी जाती थी। अब 2003 से 2017 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी मिलेगी। राज्य मुख्य सलाहकार अश्विनी राणा ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि एनपीएस रूपी दानव के शिकार हुए 2003 से लेकर 2017 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों में खुशी की लहर है। बिलासपुर के मुख्य संरक्षक शांति स्वरूप ने कहा कि अब सरकार से उम्मीद करते हैं कि सरकार हमारी मुख्य मांग पुरानी पेंशन बहाली को भी जल्द पूरा करे।
इस मौके संघ के राज्य कोषाध्यक्ष शशिपाल शर्मा, जिला महासचिव अब्दुल रशीद, जिला कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह, भराड़ी एजूकेशन ब्लॉक प्रधान संजीव कपिल, झंडूता प्रधान अक्षय कालिया, सदर प्रधान अजय डोड, घुमारवीं प्रधान प्रवीण चंदेल, जगदेव सिंह चौहान, देशराज गौतम, अश्विनी गौतम, सुशील शर्मा, बाबूराम भारद्वाज मौजूद रहे।