फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   due to rain house fall in swarghat

बारिश से तीन मंजिला मकान ढहे

Sun, 21 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)। Updated Sun, 21 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
due to rain house fall in swarghat
house fall - फोटो : अमर उजाला

जिला में  शनिवार रात को बारिश के कारण तीन मकान ढह गए। इससे कई परिवार बेघर हो गए हैं जबकि मकान गिरने से लाखों का सामान जमींदोज हो गया। प्रशासन ने सूचना मिलते ही घटना का जायजा लेकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। पहला मामला विकास खंड स्वारघाट की ग्राम पंचायत टाली-जकातखाना के गांव दगड़ाहण का है। यहां शनिवार को भारी बारिश के बाद रविवार की सुबह एक दो मंजिला मकान ढह गया। हालांकि हादसे के समय घर में कोई नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान के गिरने से लाखों रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। हादसे के समय परिवार के सदस्य दूसरे घर में सो रहे थे। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही तहसीलदार स्वारघाट जसपाल ने मौके पर जाकर पटवारी को नुकसान का जायजा लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए है। हालांकि अभी तक पीड़ित परिवारों को प्रशासन की तरफ  से फौरी राहत के रूप में कोई सहायता नहीं मिल पाई है। भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह 5 बजे दगड़ाहण गांव के विजय पाल और बालक राम सपुत्र स्व. ज्योति राम का दो मंजिला मकान अचानक ढह गया।
विज्ञापन


जब मकान गिरा तो उस समय परिवार के सदस्य दूसरे घर में सोये थे। मकान में कोई न होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलते ही टाली-जकातखाना पंचायत प्रधान रूप लाल ठाकुर, उपप्रधान कुलदीप सिंह, बीडीसी सदस्य इंदिरा ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में परिवार की सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण रविवार तड़के मकान का आधा हिस्सा गिर गया जोकि दो भाइयों विजय पाल और बालक राम का है। जबकि चेतराम के हिस्से का मकान बचा है, जो कभी भी ढह सकता है। मकान गिरने से कमरों में रखा सारा सामान मलबे के दब गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed