फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   drunken run away

सड़क किनारे छलकाए जाम, प्रधान ने खदेड़े

Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
drunken run away
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत ग्राम पंचायत पनतेहड़ा में सड़क किनारे और सार्वजनिक जगहों पर नशेड़ियों के जमावड़ा लगने पर प्रधान ने कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पनतेहड़ा में सरेआम सड़क किनारे बैठकर शराब पीने और अन्य नशा करने कर रात भर हुड़दंग मचाए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों ने पंचायत प्रधान नीरज से इसकी शिकायत की थी। प्रधान ने रात्रि गश्त शुरू कर दी है। शनिवार रात को प्रधान ने सड़क किनारे बैठे कुछ नशेड़ियों को खदेड़ा। उन्हें आगे से ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान नीरज ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार लोगों की शिकायतें आ रही थीं कि शाम होते ही सड़क किनारे नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। शराब पीकर रात भर हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे लोगों को सख्त हिदायत दी गई है। यह सब पंचायत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नशा करके हुड़दंग मचाता हुआ पाया गया तो पंचायत अपने स्तर पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed