फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drinking water supply stopped in Tundwin for one month, anger among villagers

Bilaspur News: टुंडवीं में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में रोष

Tue, 02 Jan 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stopped in Tundwin for one month, anger among villagers
लोगों को पानी के लिए बावड़ियों पर होना पड़ रहा आश्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। जल शक्ति विभाग उप मंडल कंदरौर के अंतर्गत गांव टुंडवीं में एक माह से पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक माह से इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित है।

ग्रामीण निर्मला देवी, राजेश कुमार, रमेश चंद, पुन्नू राम, किशोरी, दीप राम, पवन कुमार ने कहा कि विभाग के समक्ष बार-बार शिकायत करने के उपरांत पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका। पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने के चलते लोगों को जल के लिए बावड़ियों पर आश्रित होना पड़ रहा है। उन्हें टैंकर के माध्यम से अच्छी खासी राशि खर्च कर पेयजल उपलब्ध हो पा रहा है। इसकी वजह से उन्हें वित्तीय नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा इस बाबत विभाग से पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने की मांग की है। उधर कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति उप मंडल कंदरौर उज्जवल शर्मा ने कहा कि कम वोल्टेज के चलते पीर भ्यानू पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed