फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Don't forget mom and dad, definitely go to vote.

Bilaspur News: मम्मी पापा भूल न जाना, मतदान करने जरूर जाना

Thu, 09 May 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Don't forget mom and dad, definitely go to vote.
-रैली निकाल कर लोगों को मतदान करने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश/बिलासपुर। जिले के स्कूलों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारे लगाकर लोगों से मतदान करने की अपील की।
विद्यार्थियों ने भारत देश महान है करते सब मतदान है, प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं, चुनाव आयोग का है आह्वान सबको करना है मतदान, सबका यह अरमान है करना अब मतदान है, मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है, चलो चलें मतदान करें लोकतंत्र का मन करें, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, आन बान और शान से सरकार बने मतदान से, मम्मी पापा भूल न जाना मतदान करने जरूर जाना, पहले मतदान फिर जलपान, सब काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, जन-जन का यह नारा है मतदान अधिकार हमारा है आदि नारे लगाए।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यकारी प्रधानाचार्य उषा गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखा कर स्कूल प्रांगण से रवाना किया। यह रैली जहां-जहां से गुजरी वहां लोगों ने इसकी प्रशंसा की। रैली ने लोगों को मतदान करने के लिए जागरूकता फैलाई। इस रैली में वीरेंद्र कुमार, अंजना, पुष्पा, पूनम, मोनिका, सुमन आदि सभी अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को वोट डालने की अहमियत बताई और वोट डालने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुखलाल ठाकुर ने बताया कि मतदान एक बहुत ही बहुमूल्य हिस्सा है। युवा सोच समझ कर अपना वोट डालें। लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हमारा मत है। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी पवन शर्मा, दीपक शर्मा, प्रदीप कुमार, मदन चंदेल, शशि शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर के नेतृत्व में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली स्कूल परिसर से कोठीपुरा बाजार तक रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से पूरे जिले भर में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि 1 जून को कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। स्कूल परिसर में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर वोट करने का चिन्ह बनाया। साथ ही मतदान जागरुकता के पोस्टर भी बनाए। बच्चों ने शपथ ली कि वह मतदान के लिए अपने परिजनों सहित आस-पड़ोस और गांव के लोगों को जागरुक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed