फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Donated a room built for the post office in memory of his wife.

Bilaspur News: पत्नी की याद में डाक कार्यालय के लिए कमरा बनाकर किया दान

Sat, 27 Sep 2025 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:12 PM IST
सार

घंडालवीं के सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी बलदेव चौहान ने पत्नी की याद में स्थानीय डाकघर के लिए नया कमरा बनवाकर दान किया। इस सामाजिक योगदान से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है। ग्रामीणों ने उनके कार्य की सराहना की।

विज्ञापन
Donated a room built for the post office in memory of his wife.
ग्राम पंचायत घंडालवीं में डाक विभाग के लिए बनाया कार्यालय व मौजूद बलदेव चौहान व अन्य। संवाद

विस्तार

घंडालवीं के बलदेव चौहान ने पेश की सेवा और मानवता की मिसाल
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से हुए हैं सेवानिवृत्त, 2013 में हुआ था पत्नी का निधन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। आज के दौर में जहां लोग अक्सर अपने स्वार्थ तक सीमित रहते हैं और जमीन के लिए रिश्तों में दरार पड़ जाती है। वहीं कुछ लोग समाज में मानवता और सेवा की ऐसी मिसाल पेश कर जाते हैं जो लंबे समय तक याद रखी जाती है। ऐसा ही उदाहरण ग्राम पंचायत घंडालवीं निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी बलदेव चौहान ने पेश किया है। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से पत्नी की याद में डाक कार्यालय के लिए एक नया कमरा बनवाकर उसे विभाग को दान कर दिया।

बलदेव चौहान के इस पुनीत कार्य ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया है। शुक्रवार को हुए एक सादे कार्यक्रम में इस कमरे को पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों को सुपुर्द कर दिया गया। कमरे का उद्घाटन महंत राजेंद्र गिरी ने किया। इस अवसर पर 100 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने इस अनूठे योगदान के लिए बलदेव चौहान का आभार जताया। बलदेव चौहान स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी पत्नी बीना चौहान का निधन 2013 में हो गया था। पत्नी की याद को जीवंत रखने के लिए उन्होंने यह कमरा बनवाने का संकल्प लिया। बलदेव चौहान ने बताया कि लंबे समय से घंडालवीं स्थित पोस्ट ऑफिस किराये के कमरे में संचालित हो रहा था। इससे न केवल कर्मचारियों को असुविधा होती थी बल्कि ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में उन्होंने निजी खर्चे पर नया कमरा तैयार करवाया ताकि डाक विभाग का स्थायी कार्यालय बन सके और लोगों को सुविधाजनक सेवाएं मिलें। जहां यह कमरा बनाया गया है, वहीं एक ओर कम्युनिटी हाल मौजूद है। पास में महिला मंडल भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी हैं। यानी एक ही स्थान पर ग्रामीणों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कमरे के उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीणों ने बलदेव चौहान का सार्वजनिक रूप से आभार जताया। बलदेव चौहान ने कहा कि यहां पर पंचायत की ओर से शौचालय बनाने के लिए कहा है। अगर जरूरत होगी तो शौचालय बनाने के लिए भी वह अपनी नेक कमाई को खर्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed