फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   doctors honoured in aims

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में उत्कृष्ट सेवा देने वालों को मिला सम्मान

Tue, 27 Jan 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
doctors honoured in aims
गणतंत्र दिवस पर 40 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी किए गए सम्मानित
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक ने झंडा फहराकर की समारोह की शुरुआत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के कार्यकारी निदेशक ने चिकित्सा, नर्सिंग, तकनीकी, प्रशासनिक, स्वच्छता और सुरक्षा सेवाओं से जुड़े 40 से अधिक कर्मियों को सम्मान प्रदान किया।

समारोह में संस्थान के संकाय सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और उनके परिजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने झंडा फहराने के साथ की। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यकारी निदेशक ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर की निरंतर प्रगति और राष्ट्र निर्माण में संस्थान के प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को निष्ठा व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर एम्स बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार अरोड़ा का संस्थान के नाम संदेश डॉ. अनुपम पाराशर, डीन (रिसर्च) ने पढ़कर सुनाया। समारोह के दौरान छात्रों, कर्मचारियों और उनके परिजनों की ओर से देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से एकता और अखंडता का संदेश दिया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। सम्मान समारोह में उन कर्मचारियों को विशेष रूप से सराहा गया, जिन्होंने मरीजों की सेवा, संस्थान की व्यवस्थाओं और आपात परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया। फैकल्टी वर्ग से डॉ. नेहा चौहान, डॉ. भूपेंद्र पटेल, डॉ. मंजू दरोच, डॉ. भाग्य श्री, डॉ. नवप्रीत, डॉ. कपिल शर्मा और डॉ. मेघा शर्मा को उनके अकादमिक और चिकित्सकीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग से डॉ. वरिंदर कौर को भी सम्मान मिला। नर्सिंग स्टाफ से नर्सिंग सुपरिटेंडेंट किरण मिश्रा सहित 2021 बैच की नर्सिंग ऑफिसर्स अपर्णा, सिमरन, कोमल को उनके सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया। तकनीकी वर्ग में लैब और डायलिसिस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों पुनिता ठाकुर, आदर्श को, जबकि रेजिडेंट डॉक्टरों में ट्रॉमा के डॉक्टर अंशुल,दंत विभाग के डॉक्टर शिव, मेडिसिन में डॉक्टर निशांत, फिजियोलॉजी में डॉक्टर प्रशांत, न्यूरो सर्जरी में डॉक्टर अंकित सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों को सम्मान दिया गया। प्रशासन में मुंशी राम, अनुराग, शिवानी,रूपेश को सम्मान मिला। स्वच्छता और सुरक्षा सेवाओं में तैनात कर्मियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। प्रशासन का कहना है कि अस्पताल की व्यवस्था इन्हीं कर्मियों की मेहनत से सुचारु रहती है। एम्स प्रशासन ने कहा कि इस तरह के सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में संस्थान और मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed