{"_id":"6ac2403491a81ef33800b6fe","slug":"do-not-share-private-and-confidential-information-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169168-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निजी और गोपनीय जानकारी साझा न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निजी और गोपनीय जानकारी साझा न करें
विज्ञापन
पुलिस ने नम्होल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च पाठशाला नम्होल में शनिवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। नम्होल पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक हीरा सिंह और महिला आरक्षी संध्या चंदेल ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।
पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को अनजान कॉल, संदेश और लिंक के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ निजी और गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों से माता-पिता और गुरुजनों की बात मानने तथा घर के कामकाज में अभिभावकों का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और अच्छे संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिवार और प्रबंध समिति ने पुलिस कर्मियों का विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार जताया।