{"_id":"6ac256219577b0d09a008420","slug":"do-not-panic-in-the-event-of-a-fire-move-to-a-safe-location-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169198-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आग लगने पर घबराएं नहीं, सुरक्षित स्थान पर पहुंचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आग लगने पर घबराएं नहीं, सुरक्षित स्थान पर पहुंचें
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवियों को बताए आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के उपाय
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। सुबह स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद व्यायाम किया और दिनभर की अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया।
दोपहर के सत्र में अग्निशमन विभाग की टीम ने स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। विभाग के भाग सिंह और राकेश कुमार ने कहा कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी और संयम से काम लेना चाहिए। उन्होंने आग लगने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के उपाय बताए।
उन्होंने स्वयंसेवियों को आग बुझाने के तरीकों की जानकारी देने के साथ आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने की प्रक्रिया भी समझाई। विद्यार्थियों को बताया गया कि आपदा के दौरान सतर्कता और संयम बनाए रखना जरूरी है। शिविर में आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य स्वयंसेवियों को आपदा की स्थिति में अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सहायता करने के लिए तैयार करना रहा।