फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Divisional level women's sports competition started from JJ Zone

Bilaspur News: जेजवीं जोन से शुरू हुई मंडल स्तरीय महिला खेलकूद स्पर्धा

Fri, 09 Feb 2024 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Divisional level women's sports competition started from JJ Zone
-30 महिला मंडलों के बैनर तले लगभग 350 महिलाओं ने लिया भाग
विज्ञापन

-कटवाल बोले, मोदी सरकार के 10 साल में बढ़ा महिलाओं का मान-सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिला सशक्तिकरण की परिभाषा को सही मायनों में सार्थक बनाने के उद्देश्य से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तरीय महिला खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई। इसकी शुरुआत जेजवीं जोन से की गई। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने बुहाड़ में जेजवीं जोन की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस प्रतियोगिता में जेजवीं जोन के 30 महिला मंडलों के बैनर तले लगभग 350 महिलाओं ने रस्साकशी, मटका फोड़ व म्यूजिकल चेयर रेस के साथ ही लोकनृत्य और गायन स्पर्धा में भागीदारी करके अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने इस बात का अहसास बखूबी करवाया कि वे भी किसी से कम नहीं हैं। जरूरत केवल उचित मौका और मंच मिलने की है। जीतराम कटवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व आध्यात्मिक समेत प्रत्येक लिहाज से सक्षम और हर क्षेत्र में मजबूत बनाना है। वर्तमान में नारी शक्ति शिक्षा, राजनीति, कला, संस्कृति, स्वास्थ्य, मीडिया तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी समेत सभी क्षेत्रों में नाम कमा रही हैं। गृहिणियों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। परिवार को संभालने के साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर वे अपने जीवन से संबंधित सभी तरह के फैसले खुद ले सकती हैं। देश का संविधान महिलाओं को समानता की गारंटी देता है। सही मायनों में महिलाओं को यह गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के प्रयासों की बदौलत ही मिल पाई है।
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं को जितना मान-सम्मान मिला है, वह उससे पहले किसी सरकार के कार्यकाल में नहीं मिला। उज्ज्वला, जनधन, स्वच्छ भारत तथा गृह निर्माण जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है। उनके लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इससे अधिक संख्या में महिलाएं संसद और विधानसभा में पहुंचकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगी। महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की शुरुआत भी की गई है। इससे वे सालाना एक लाख रुपये से अधिक आय अर्जित कर सकेंगी। कहा कि उनका सपना है कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र की सभी महिलाएं और उनके समूह ‘लखपति दीदी’ योजना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, महामंत्री सुशील नड्डा, सचिव बबलू, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन धीमान, महामंत्री रानी देवी, चंपा देवी तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed