फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Distribution roster implemented in the district for the convenience of gas consumers

Bilaspur News: गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिले में वितरण रोस्टर लागू

Mon, 09 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Distribution roster implemented in the district for the convenience of gas consumers
उपायुक्त राहुल कुमार ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति को सुचारू, समयबद्ध और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से गैस वितरण रोस्टर रूट चार्ट लागू किया गया है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि यह रोस्टर जिले में कार्यरत सभी गैस एजेंसियों और ग्रामीण वितरकों के माध्यम से लागू किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि रोस्टर प्रणाली से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जहां समय पर गैस आपूर्ति न होने की शिकायतें आती रही हैं। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर वितरण रोस्टर की जानकारी प्राप्त करें और समय पर एलपीजी सिलिंडर रिफिल करवाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसियों से संपर्क कर सकते हैं। इनमें सैनी गैस एजेंसी, बिलासपुर – 94184-58377, नड्डा गैस एजेंसी-70182-32536, सांई विजय गैस एजेंसी बरमाणा- 70187-49966,गैस एजेंसी नम्होल- 98168-70415,गैस एजेंसी घुमारवीं - 97364-71273, विनिता गैस एजेंसी हटवाड़- 94591-90525,गैस एजेंसी भराड़ी-88944-07344,जसवाल गैस एजेंसी लडयानी-88946-57274, गैस एजेंसी झंडूता-98050-78356,गैस एजेंसी बरठीं-98172-95807,गैस एजेंसी भडोलीकलां-98057-10941, रुद्रा गैस एजेंसी स्वारघाट-82190-01412, विजय गैस एजेंसी ग्वालथाई- 98141-73002,बैहल गैस एजेंसी-97360-72771 शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि रोस्टर प्रणाली लागू होने से उपभोक्ताओं को नियमित सेवा मिलेगी और गैस आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed