{"_id":"6afca06cccfcd1efe309b087","slug":"bilaspur-college-secures-first-place-in-folk-dance-and-street-play-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-172018-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक में बिलासपुर कॉलेज प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक में बिलासपुर कॉलेज प्रथम
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोज: जाग
जिला युवा उत्सव में पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं, विजेता प्रतिभागी राज्यस्तरीय युवा उत्सव में करेंगे जिला का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय युवा उत्सव-2027 एवं विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत मंगलवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय की ओर से कहलूर खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित उत्सव में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने पांच विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और चित्रकला को शामिल किया गया। समूह लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि समूह लोकगीत प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की टीम विजेता रही।
कविता लेखन प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की तृप्ता देवी ने प्रथम, आईटीआई बिलासपुर की जिज्ञासा ने द्वितीय और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर की मेघना ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल बिलासपुर की नेत्रा प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के बंटी कुमार द्वितीय और डीएवी स्कूल बिलासपुर की आनिया महाजन तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीमें और प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, माई भारत बिलासपुर आशीष गौतम मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ संगीत प्रशिक्षक अनूप शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभाग के यूथ ऑर्गेनाइजर विवेक वर्मा, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर, संदीप कुमार, अनीता, जगजीत, पूजा, प्रवीण, ज्ञान, यमुनादत्त, महावीर और नरदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।