फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Discussion on development works in Kondawala Gram Sabha.

Bilaspur News: कोंडावाला ग्राम सभा में विकास कार्यों पर चर्चा

Mon, 13 Jul 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Discussion on development works in Kondawala Gram Sabha.
ग्राम पंचायत कोंडावाला में में आयोजित ग्राम सभा में लोगों को संबोधित करते थाना प्रभारी। स्रोत:
नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान,थाना प्रभारी ने चिट्टे के बढ़ते खतरे से अभिभावकों को किया आगाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत कोंडावाला में ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान कुलविंदर कौर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उप प्रधान वीरु राम सोढ़ी सहित करीब 130 ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और नशे की रोकथाम जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान, गांव की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर अपने सुझाव रखे। पंचायत प्रतिनिधियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। ग्राम सभा में थाना प्रभारी कोट कहलूर हरनाम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिट्टा जैसे घातक नशे की चपेट में युवा तेजी से आ रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की जरूरत है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से नशा तस्करी तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकती है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर भी अपने सुझाव दिए। ग्राम सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहां उपस्थित लोगों के लिए चाय और जलपान की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed