फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Differently-abled children showcased their talent on Raksha Bandhan.

Bilaspur News: रक्षाबंधन पर दिव्यांग बच्चों ने दिखाई हुनर की झलक

Fri, 28 Aug 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Differently-abled children showcased their talent on Raksha Bandhan.
चेतना संस्था विशेष शिक्षा केंद्र, विजयपुर में शुक्रवार को मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार।
विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने खुद तैयार की रंग-बिरंगी राखियां, लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चेतना संस्था विशेष शिक्षा केंद्र विजयपुर में शुक्रवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सुरक्षा दिवस-रक्षाबंधन सेलिब्रेशन इंक्लूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों, डीएड प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों, संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को राखियां बांधीं। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे की सुरक्षा, सहयोग और सम्मान का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को लेकर दिव्यांग बच्चों में खासा उत्साह रहा। बच्चों ने विशेष शिक्षकों और प्रशिक्षुओं के सहयोग से करीब एक सप्ताह पहले से रंग-बिरंगी राखियां और सजावटी वस्तुएं तैयार की थीं। कार्यक्रम में इनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई। लोगों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

चेतना संस्था विशेष शिक्षा केंद्र विजयपुर और बिलासपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम से विभिन्न स्कूलों के करीब 5000 बच्चे और शिक्षक भी जुड़े। इनमें स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंदरौर, शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं, ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर, सरस्वती विद्या मंदिर बिलासपुर और हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं समेत अन्य संस्थानों के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन को भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित रखने के बजाय सुरक्षा, सहयोग और समावेशिता का संदेश दिया गया। दिव्यांग बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मददगार होते हैं।

सुरक्षा, सहयोग और सम्मान का लिया संकल्प
कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने एक-दूसरे की सुरक्षा और सम्मान के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि समाज में दिव्यांग बच्चों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed