{"_id":"62c874deee14ea63f1650bb1","slug":"dhaol-road-distrube-bilaspur-news-sml414633240","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से दधोल-लदरौर सड़क पर भटेड़ पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से दधोल-लदरौर सड़क पर भटेड़ पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटेड़ पुल के समीप पुलिस निर्माण के लिए बनाई अस्थायी सड़क बही
दोपहर बाद तीन बजे बहाल हुआ यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भारी बारिश के कारण दधोल-लदरौर सड़क पर भटेड़ पुल के समीप एक अस्थायी सड़क का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश का पानी तेज बहाव के चलते सड़क पर आ गया, जिस वजह से सड़क को भारी क्षति हुई। अस्थायी सड़क का मलबा पुल पर पहुंच गया। घंटों तक सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। दोपहर बाद तीन बजे के करीब यातायात बहाल किया गया।
दधोल-लदरौर संपर्क सड़क का नवीनीकरण कार्य चला है। भटेड़ पुल के समीप एक नई पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। पुलिया निर्माण के लिए अस्थायी सड़क का निर्माण किया गया है। वीरवार रात को हुई तेज बारिश के कारण अस्थायी सड़क पूरी तरह बह गई। बरसाती पानी के साथ मलबा भी मुख्य पुल पर पहुंच गया। सड़क के बह जाने से बसें, कारें व अन्य वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए। सुबह कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों व अन्य कार्यों के लिए आने जाने वाले लोगों को पैदल मुख्य चौक तक पहुंचना पड़ा।
पानी के तेज बहाव के कारण साथ लगते डंगे को भी क्षति पहुंची है। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश के कारण कई नदी नाले उफान पर रहे। क्षेत्र में कई लोगों के घरों में पानी भर गया। सिर खड्ड पर बेला कस्बे में बने मटयाल पुल तक खड्ड का पानी पहुंच जाने से लोगों में भय का माहौल रहा। सड़क नवीनीकरण का कार्य कर ही कंपनी के अधिकारी मनोहर लाल ने कहा कि बारिश के कारण यातायात बाधित हो गया था, तीन बजे तक मलबा साफ कर दिया गया है। यातायात बहाल कर दिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।