फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dhanush Ram broke... won applause with his poem.

Bilaspur News: धनुष राम ने तोड़ा... कविता से लूटी वाहवाही

Fri, 18 Oct 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dhanush Ram broke... won applause with his poem.
-कोलका में लेखक संघ बिलासपुर की मासिक बैठक आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लेखक संघ बिलासपुर की मासिक बैठक गांव कोलका में शुक्रवार को डॉ. लेखराम शर्मा के घर पर हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान डॉ. रविंद्र ठाकुर ने की।

बैठक में डॉ. लेख राम शर्मा की शादी की 62 सालगिरह के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर संघ ने डॉ. शर्मा और उनकी पत्नी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। काव्य गोष्ठी में डॉ. रविंद्र कुमार ठाकुर ने दिला दिया कूंहडियां, द्वारका प्रसाद शर्मा ने धनुष राम ने तोड़ा, मिला चंद्र चकोरी का जोड़ा, जनकपुरी से तोड़ा नाता, अवधपुरी से जोड़ा प्रस्तुत की। रूप शर्मा ने अपनी रचना नई गाड़ी की चाहत के माध्यम से गाड़ी धीरे चलाने का आह्वान किया। रविंद्र कुमार शर्मा ने बच्चे पालया कर दी नौकरियां, बच्चेयां ते सब दूर जाया दे, कलयुग रे तां एह रुझान, मित्रो, देखी जाओ नतीजे तां हाली आया दे, हेमराज शर्मा ने मां की ममता से ही बच्चों का जीवन खिलता है, सारे जमाने का सुख मां की गोदी में मिलता है, केशव शर्मा ने मुखौटों का अजीब है संसार, छिपा हर चेहरा जिसके पार, सच्चाई को है ढकता जो, हर चेहरे पर है जिसका करार, रविंद्र साथी ने आज तेरी मंगणी कल तेरा ब्याह, जाणा जणेती खाना कड़ाह प्रस्तुत की। कर्नल जसवंत सिंह चंदेल ने इस भूख के बाजार में, मेरा देश भी बिक रहा है, प्रीति शर्मा मधु ने आज जमाना भी गजब ढा रहा है, प्रवीण शर्मा ने दिवाली को लेकर एक कविता प्रस्तुत की। डॉ. लेखराम शर्मा ने अपने जीवन से जुड़े कई संस्मरण प्रस्तुत किए। इनसे साहित्यकारों को बहुत प्रेरणा मिली। डॉ. जय अंजान ने बचपन में खेलते थे जिन खिलौनों से शौक से, अब धीरे-धीरे गायब हो रहे घरबार से, डॉ. अनेक राम सांख्यान ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी कविता नैनो की बंगाल से रुसवाई प्रस्तुत की। बाबूराम धीमान ने मारकंडे से पैदल चलकर आज मैं कोलका में आया हूं, डॉ. एल आर शर्मा ने क्या करो बचारी कविये री लाड़ी, खंग लगो तां कविता ठंड लगो तां कविता, लालचंद ठाकुर ने कविता लक्ष्य सिद्धि प्रस्तुत की। संघ के सदस्य डॉ. एल आर शर्मा को उनके बेटे की भारतीय वायु सेना में अधिकारी नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी। संघ के मुख्य संरक्षक कर्नल जसवंत सिंह चंदेल ने सभी उपस्थित लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासचिव रविंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed