फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Devotees gathered in Shahtalai to have darshan of Baba

Bilaspur News: शाहतलाई में बाबा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 07 Dec 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Shahtalai to have darshan of Baba
शाहतलाई में दर्शनों के लिए पहुंच श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
सुबह 5 बजे से लगीं कतारें, 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन


व्यवस्थित लंगर और साफ-सफाई के रहे पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। झंडूता उपमंडल के शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को बड़ीी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर जय श्री बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंज उठा और देश-प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर, गरूणा झाड़ी और माता रत्नो लस्सी-रोटी मंदिर में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। तड़के 5 बजे से ही दर्शनार्थियों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं जो दिनभर जारी रहीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए। परिसर में जगह-जगह लंगर लगाए गए, जहां प्रसाद और भोजन की व्यवस्था रही। स्वच्छता बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों को तैनात किया गया, ताकि भीड़ के बीच किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन

दर्शन के लिए लंबी कतारों के बावजूद पूरा माहौल शांतिपूर्ण और भक्तिमय रहा। कई श्रद्धालु दूर-दराज क्षेत्रों से पैदल यात्रा कर शाहतलाई पहुंचे, जिनकी आस्था सभी के लिए प्रेरणादायक रही। स्थानीय प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर के नियमों का पालन करें, स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed