फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner's office Bilaspur becomes disabled and senior citizen friendly

Bilaspur News: दिव्यांग एवं सीनियर सिटीजन फ्रेंडली बना उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर

Mon, 11 Mar 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner's office Bilaspur becomes disabled and senior citizen friendly
- तकनीकी शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में दिव्यांग महिला ने 22 लाख से बने रैंप का किया लोकार्पण
विज्ञापन

- मंत्री बोले, प्रदेश और देश में कई संपत्तियां ऐसी, करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं हो रहा सदुपयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त कार्यालय अब दिव्यांग और सीनियर सिटीजन फ्रेंडली बन गया है। उपायुक्त के दफ्तर को सीधे सड़क से जोड़ने के लिए 22 लाख की लागत से बने रैंप का सोमवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री मंत्री राजेश धर्माणी और उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की उपस्थिति में एक दिव्यांग महिला के हाथों फीता काटकर उद्घाटन करवाया गया।
उपायुक्त ने कहा कि मंत्री ने इस दौरान बड़ा उदाहरण पेश किया। मंत्री ने कहा कि फीता वहीं काटेंगे, जिनके लिए यह बनाया गया है। मैं वहां पर उनके साथ मौजूद रहूंगा। दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस रैंप को बनाने में 22 लाख रुपये खर्च हुआ। वहीं उपायुक्त ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। कहा कि उपायुक्त कार्यालय के लिए लिफ्ट की सुविधा भी है, लेकिन लिफ्ट कभी भी खराब हो जाती है और उसके बाद बुजुर्गों और दिव्यांगों को उपायुक्त कार्यालय पहुंचने के लिए परेशानी होती थी। इसके बाद उन्हें रैंप बनाने का सुझाव मिला और उन्होंने सुझाव पर काम किया। वहीं, मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय में रोजाना हजारों लोग किसी न किसी काम से पहुंचते हैं, लेकिन दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीढ़ियों से चलकर दफ्तर तक पहुंचना मुश्किल होता था। उपायुक्त कार्यालय में बनी लिफ्ट भी अक्सर खराब हो जाती थी और इसके रखरखाव में भी लाखों रुपये व्यय हो रहे थे। इसके मद्देनजर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने 22 लाख की लागत में रैंप निर्माण करवाया। इससे अब उपायुक्त कार्यालय हमेशा के लिए सीनियर सिटीजन और दिव्यांग फ्रेंडली हो गया।
विज्ञापन

राजेश धर्माणी ने कहा कि कई बार करोड़ों रुपये व्यय करने के बावजूद कई भवन पुल और अन्य जन सुविधा के लिए बनाई गए इंफ्रास्ट्रक्चरों का सदुपयोग नहीं हो पाया। उपायुक्त कार्यालय में कम राशि से बने इस रैंप से वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन समेत आम जनता सड़क से सीधे उपायुक्त कार्यालय पहुंच सकेगी। इस कार्य के लिए कैबिनेट मंत्री ने उपायुक्त की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में विशेष अभियान चलाकर जिले के सभी दफ्तरों और स्कूल कॉलेजों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जाएगा। ताकि समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल सके। उन्होंने सहयोग के लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत ठाकुर का भी आभार जताया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक सभा के अध्यक्ष आरएल शर्मा और हिमाचल प्रदेश दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद ने उपायुक्त का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलक राज, वीरू राम किशोर सहित उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी,वरिष्ठ नागरिक सभा के पदाधिकारी,सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed