{"_id":"6929a02e4fa416dd6c00d0c2","slug":"department-takes-action-against-illegal-mining-in-malangan-dodru-two-tractors-seized-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149260-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मलांगण-डोडरु में अवैध खनन पर विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मलांगण-डोडरु में अवैध खनन पर विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर पकड़े
Fri, 28 Nov 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
इम्पैक्ट
उपजाऊ जमीन और पर्यावरण पर बढ़ रहा है अवैध खनन से खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। बरठीं के समीप मलांगण-डोडरु गांव के पास सीर खड्ड में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन पर आखिरकार विभाग ने सख्ती दिखाते हुए रेत-बजरी से भरे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। दोनों ट्रैक्टरों पर पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया गया है। विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।
वीरवार के अंक में इस गंभीर मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। स्थानीय लोगों के अनुसार मलांगण-डोडरु गांव के पास लंबे समय से अवैध खनन जारी है। दर्जनों ट्रैक्टर प्रतिदिन सीर खड्ड से रेत, बजरी और पत्थर निकालकर ले जा रहे हैं। खनन के लिए वन भूमि से सड़क तक बना दी गई है। इससे क्षेत्र की उपजाऊ भूमि को गंभीर नुकसान हो रहा है और भूस्खलन व अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे अपनी जमीन बचाने की आवाज उठाते हैं तो खनन माफिया धमकाने से लेकर मारपीट तक पर उतर आते हैं। कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की गई, परंतु अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध खनन तुरंत नहीं रोका गया, तो वे सामूहिक रूप से हाईकोर्ट का रुख करेंगे। उनका कहना है कि अपनी जमीन, घर और समाज को बचाने के लिए वे अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे। जिला खनन अधिकारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत दो ट्रैक्टरों का चालान किया गया है। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।