{"_id":"65c8c26604b94bf92104e1d5","slug":"dental-services-started-in-chc-jhanduta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-112916-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीएचसी झंडूता में दंत चिकित्सक की सेवाएं मिलना हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीएचसी झंडूता में दंत चिकित्सक की सेवाएं मिलना हुई शुरू
विज्ञापन
- तीन माह से खाली चल रहा चिकित्सक का पद
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में लंबे समय बाद दंत चिकित्सक की सेवाएं मिलना शुरू हो गई हैं। करीब तीन माह से दंत चिकित्सक नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
स्वास्थ्य विभाग ने सीएससी झंडूता में दंत चिकित्सक डॉ. अमित कुमार की नियुक्ति की है। उन्होंने अपनी सेवाएं देना भी शुरू कर दिया है। इस स्वास्थ्य केंद्र से करीब तीन माह पहले दंत चिकित्सक का तबादला हो गया था। इसके बाद यह यह पद खाली चल रहा था। दंत चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग निजी क्लीनिकों, घुमारवीं अस्पताल या मुख्यालय जाने को मजबूर थे। इससे लोगों को समय की बर्बादी के साथ आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता रहा था। उधर, सीएससी झंडूता में एमओ के पांच पद स्वीकृत हैं, जिनमें से अभी भी दो पद खाली चल रहे हैं। स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. परविंदर ने बताया कि दंत चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया है। खाली पदों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।