फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand of villagers

Bilaspur News: उंडा पालंगरी के लोगों ने गाहर पंचायत में रखने की उठाई मांग

Tue, 17 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
demand of villagers
घुमारवीं में गाहर पंचायत के विभाजन कर नई पंचायत बनाने की जारी हुई है अधिसूचना
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना, पंचायती कार्यों के लिए उठानी पड़ सकती है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत अंतर्गत ग्राम पंचायत गाहर के ग्राम जरोडा की उंडा पालंगरी के निवासियों ने पंचायती राज विभाग और प्रशासन से मांग उठाई है। क्षेत्र के 18 परिवारों ने सामूहिक रूप से कहा है कि हाल ही में ग्राम पंचायत गाहर के विभाजन के बाद बनाई गई नई ग्राम पंचायत में उन्हें शामिल न किया जाए, बल्कि उन्हें पूर्व की तरह ग्राम पंचायत गाहर में ही रखा जाए।
स्थानीय लोगों में रोशन लाल कौंडल, अंकित राणा, यशवंत सिंह कौंडल, सूंका राम नड्डा, पवन कुमार नड्डा, सतपाल नड्डा, जोगिंदर पाल नड्डा, सुदेश कुमार नड्डा, राम पाल नड्डा, नरेंद्र नड्डा, प्रकाश चंद नड्डा, सतीश कुमार नड्डा, अनिकेत नड्डा सहित अन्यों ने कहा कि उंडा पालंगरी के निवासियों के लिए यह निर्णय सुविधाजनक नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी भौगोलिक स्थिति और दैनिक आवश्यकताओं को देखते हुए ग्राम पंचायत गाहर में रहना ही उनके हित में है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार उंडा पालंगरी से जरोडा गांव की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है, जबकि ग्राम पंचायत गाहर की दूरी मात्र आधा किलोमीटर है। ऐसे में प्रशासनिक कार्यों, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा दैनिक आवागमन के लिहाज से गाहर पंचायत अधिक सुविधाजनक साबित होती है। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें नई पंचायत में शामिल किया गया तो उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे लंबे समय से ग्राम पंचायत गाहर के अंतर्गत ही जुड़े हुए हैं और सभी सरकारी कार्य, दस्तावेज और सुविधाएं भी इसी पंचायत के माध्यम से प्राप्त करते रहे हैं। ऐसे में पंचायत परिवर्तन से उन्हें प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र उचित निर्णय लेने की अपील की है, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed