फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dead body found in river

Bilaspur News: दो बार लगाई बचाओ-बचाओ की आवाज, बहा ले गया सैलाब

Wed, 26 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
dead body found in river
सीर खड्ड में बहे सेवानिवृत्त कर्मचारी का 300 मीटर दूर मिला शव
विज्ञापन

स्कूटी पर घुमारवीं गए थे धर्मपाल, पैदल घर लौटते खड्ड पार करते समय हादसा
बुधवार सुबह पानी में मिला शव, स्कूटी पर गए थे घुमारवीं

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत तलवाड़ा पंप हाउस के नजदीक मंगलवार रात सीर खड्ड के तेज बहाव में बहे 73 वर्षीय व्यक्ति का शव बुधवार सुबह घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बरामद हुआ। मृतक की पहचान बणी गांव निवासी धर्मपाल के रूप में हुई है। धर्मपाल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जब धर्मपाल तेज बहाव की चपेट में आए तो उन्होंने दो बार बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पानी के तेज बहाव में बह चुके थे। इसके बाद रात तक उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे हुआ। धर्मपाल किसी काम से स्कूटी पर घुमारवीं गए थे। वहां उन्होंने घुमारवीं अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए कुछ टेस्ट करवाए और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवाइयां भी लीं। इसके बाद शाम के समय स्कूटी पर अपने घर बणी लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तलवाड़ा से बणी गांव तक सड़क से जाने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इसी कारण धर्मपाल ने अपनी स्कूटी तलवाड़ा पंप हाउस के नजदीक खड़ी कर दी और वहां से पैदल घर की ओर निकल पड़े। घर जाने के लिए उन्हें सीर खड्ड पार करनी थी। खड्ड में उस समय पानी का बहाव काफी तेज था। जैसे ही वह खड्ड पार करने लगे, अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पानी के तेज बहाव में बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और धर्मपाल की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। रात करीब 11 बजे तक खड्ड के आसपास व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा और पानी का तेज बहाव होने के कारण उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद रात में अभियान रोकना पड़ा। बुधवार सुबह दोबारा तलाश शुरू करने की तैयारी चल ही रही थी कि स्थानीय लोगों को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर पानी में एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला। पहचान के बाद शव धर्मपाल का पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा विभाग में सेवाएं दी थीं और सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ बणी गांव में रह रहे थे। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed