फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   plantation in college

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज परिसर में 80 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 26 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
plantation in college
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बुधवार को संवेदना चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया गया। कॉलेज परिसर में करीब 80 पौधे रोपे गए। संवेदना चैरिटेबल ट्रस्ट की उपाध्यक्ष सोनिका धर्माणी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में पेड़ों की अहम भूमिका है। पेड़ न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें और जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए संयुक्त पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed