फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   culture activity

सेवादार और स्वयंसेवकों को श्रीनयना देवी जी में किया सम्मानित

Wed, 07 Aug 2019 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
culture activity
श्री नयना देवी में सेवादारों को सम्मानित करते हुए - फोटो : BILASPUR
श्रीनयना देवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी जी में बुधवार को समाजसेवी संस्था दुर्गा सेवा दल के द्वारा माताजी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान बढ़िया सेवाएं प्रदान करने के लिए सेवादार और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह मंदिर न्यास के भव्य स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें मेला पुलिस अधिकारी भागमल, मेला सहायक पुलिस अधिकारी संजय शर्मा और मंदिर अधिकारी हुसन चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान बढ़िया कार्य करने वाले पुलिस और प्रशासन के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण कायम करने के लिए अपनी-अपनी ड्यूटी देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया और उनकी हौसलाफजाई की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर दुर्गा सेवा दल के प्रधान मुरारीलाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें माता की चुनरी और स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुरालीलाल ने कहा कि हमारे सैकड़ों स्वयंसेवक हर वर्ष प्रशासन और पुलिस के निर्देशानुसार श्रावण अष्टमी मेला के दौरान अपनी-अपनी ड्यूटी देते हैं। हर गेट के ऊपर और लाइनों में भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस की सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा में बुजुर्ग, युवा हर प्रकार के श्रद्धालु शामिल हैं जो जोश के साथ माता के दरबार में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक मेला अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि स्वयंसेवी अपनी ड्यूटी बहुत ही निष्पक्ष से और ईमानदारी से करते हैं और भीड़ पर नियंत्रण कायम करने के लिए यह पुलिस वालों की हरसंभव सहायता करते हैं। जबकि मंदिर अधिकारी हुसन चंद ने कहा कि यह स्वयंसेवक जिस प्रकार से अपनी ड्यूटी देते हैं काबिले तारीफ है।

इस मौके पर मंदिर न्यास के ट्रस्टी चंद्रप्रकाश, समाजसेवी संस्थाओं की ओर से राजेश, अनुराग गोयल, जरनैल सिंह, बलदेव, कृष्ण, अश्वनी भारद्वाज, जगतार, कुमार गौरव, हरिंदर, सुभाष, बलराम, जीवन, हरनेक, रमेश सिंगला और अन्य लोग मौजूद रहे।
*------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed