{"_id":"58bafd614f1c1b1c5e830748","slug":"women-set-her-to-in-fire-pgi-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाई खुद को आग, पीजीआई रैफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने लगाई खुद को आग, पीजीआई रैफर
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
set fire
- फोटो : demo pic
भराड़ी थाना के तहत आने वाले पंतेहड़ा के नजदीकी गांव छायवीं में एक विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग लगा दी। हादसे में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। महिला को आग से बचाते समय उसकी सास भी झुलस गई है। विवाहिता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग से झुलसी महिला की सास गौरा देवी ने बताया कि उसका बेटा फौज में नौकरी करता है, जो कि एक मार्च को ही छुट्टियों पर घर आया है। सास ने बताया कि उनकी बहू घुमारवीं में किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन
यहां पर उसके साथ बच्चे भी रहते है। जो वहीं पर स्कूल जाते है। सास ने बताया कि दो मार्च को उसकी बहू भी घर आ गई थी। मगर तीन मार्च देर शाम अचानक ही उनकी बहू ने अपने आप को मिट्टी का तेल छिड़ककर अपने आप को आग लगा ली। उसे बचाते समय वह खुद भी झुलस गई है।
विज्ञापन
सास का कहना है कि बहू ने किन कारणों से अपने आप को आग लगाई है, उन्हे इस बारे में कुछ मालूम नहीं है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।