{"_id":"5734cbf14f1c1b9010919ae5","slug":"women-rape-in-front-of-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बोली बेटी की मौजूदगी में हुआ गैंग रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बोली बेटी की मौजूदगी में हुआ गैंग रेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 13 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
सदर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ कुछ लोगों ने दुराचार किया है। जब उसके साथ दुराचार हुआ तो उसकी बेटी भी मौके पर मौजूद थी। उसे शक है कि इस मामले में बेटी भी आरोपियों के साथ मिली हुई है।
विज्ञापन
हालांकि मामला छह महीने पुराना बताया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 376डी, 506, 328 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि 17 सितंबर 2015 को उसने अपने परिवार वालों के साथ रात्रि भोजन किया और जब वह अपने कमरे में जाने लगी तो अचानक अचेत हो गई। तभी किसी ने उसके मुंह में जबरदस्ती कोई पदार्थ डाल दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को बिस्तर पर पाया कुछ लोग उसके चारों तरफ थे। उन सभी ने उससे दुराचार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के दौरान उसकी बेटी भी वहां मौजूद थी।
महिला ने संदेह जताया है कि उसकी बेटी भी इस घटना में शामिल है। महिला का आरोप है कि सभी ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा मामला गंभीर है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषी जो भी होगा उसे बख्क्षा नहीं जाएगा।