{"_id":"57a600894f1c1bda762bcbec","slug":"two-bike-theft-case-in-swarghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में दो मोटरसाइकिलें चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में दो मोटरसाइकिलें चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : crime scene demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में एक ही रात में दो मोटरसाइकिलें चोरी होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हुए है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मतनोह निवासी राकेश कुमार पुत्र जीतराम ने शनिवार सुबह स्वारघाट पुलिस थाना में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। राकेश कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह उसने शुक्रवार रात को भी अपनी बाइक नंबर एचपी24 बी-852 को सुरल गांव में एक घर के समीप मतनोह-मंझेड संपर्क सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी स्थान पर दो अन्य वाहन ऑल्टो कार और पिकअप भी खड़ी थी। '
विज्ञापन
शनिवार सुबह जब राकेश घर से स्वारघाट के लिए आया तो उसने पाया कि उसकी बाइक वहां पर नहीं है। इसके बाद उसने बाइक की यहां-वहां तलाश की लेकिन कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
दूसरे मामला स्वारघाट के लोअर बाजार का है। दभेटा निवासी कुलदीप सिंह ने बाइक नंबर एचपी 69ए 0991 को अपने घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह जब वह घर के बाहर बाइक देखने गया तो वहां बाइक गायब थी।
मामले की पुष्टि नालागढ़ के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी जोघों के प्रभारी एएसआई रतन सिंह वर्मा को मामले की छानबीन करने के आदेश दिए गए हैं।
डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि बाइक चोरी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।