{"_id":"5824aac84f1c1b7304b37a73","slug":"two-accused-arrested-in-accident-cases-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों के फरार दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों के फरार दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
accussed arrested
- फोटो : demo pic
पुलिस ने पिछले महीने हुए दो सड़क हादसों में फरार आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तार करने के बाद औपचारिकताएं पूरी होने के पर उन्हें रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं राजेश शर्मा ने बताया कि दिवाली के समय घुमारवीं के झुंगी और भगेड़ में दो सड़क हादसे सामने आए थे। इन हादसों में घायल एक व्यक्ति अभी भी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
दोनों हादसों के बाद आरोपी चालक मौके पर से फरार हो गए थे। पुलिस ने भगेड़ में हुए हादसे में मलोखर निवासी प्रवीण महाजन को हिरासत में ले लिया जबकि उसकी कार भी कब्जे में लिया गया है। झुंगी में हुए हादसे में पवन कुमार गांव कोठी तहसील घुमारवीं को हिरासत में लेकर उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन