{"_id":"58bafe114f1c1b9e64832361","slug":"truck-hit-bike-one-person-died-in-barmana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना बरमाणा के तहत आने वाले क्षेत्र बगौण में शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। युवक बैरी से बहन को बस में बिठाकर वापस घर लौट रहा था। लेकिन, रास्ते में बगौण नामक स्थान पर ट्रक ने टक्कर से वह नाले में जा गिरा था।
विज्ञापन
हालांकि उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह आजकल छुट्टियों में घर आया हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार निशांत शर्मा (21) पुत्र रामनाथ पंजगाईं कनौण शनिवार सुबह अपने चाचा की बाइक में अपनी बहन को बस में बिठाने के लिए बैरी गया हुआ था। युवक जब बैरी में अपनी बहन को बस में बिठाकर वापस घर आ रहा था तो जैसे ही वह बगौण के पास पहुंचा तो अचानक ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर दस फीट नीचे नाले में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे में निशांत बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोग आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने निशांत को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद उसे पंजगाईं स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार तो किया।
मगर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर चोटें ज्यादा आने के कारण निशांत ने बिलासपुर अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। बरमाणा थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।