फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thunan gulani road made in 2.50 lekhs.

2.50 करोड़ से बनेगी थुराण-गुलाणी-तन्यूर सड़क

Wed, 14 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 14 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
thunan gulani road made in 2.50 lekhs.
रोड - फोटो : अमर उजाला

झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल ने कहा कि थुराण-गुलाणी-तन्यूर सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए ढाई करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की जा रही है। इसकी मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बडोल पंचायत में मुख्य सड़क से बडोली देवी मंदिर तक के संपर्क मार्ग और मंदिर परिसर में स्थित जंजघर की मरम्मत जल्द कराने का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन


झंडूता विस क्षेत्र के प्रवास के तहत बुधवार को रिखीराम कौंडल ने बडोल पंचायत का वार्ड स्तर पर दौरा किया। इस दौरान जमली गांव में लोगों ने मुख्य रूप से पानी की समस्या उठाते हुए कहा कि जब से पेयजल योजनाओं का जिम्मा ठेकेदारों को सौंपा गया है। उस समस से ही पानी की आपूर्ति बुरी तरह से चरमरा गई है। ठेकेदारों द्वारा नियुक्त कर्मचारी मनमानी से पानी की सप्लाई छोड़ते हैं।
विज्ञापन


इससे न केवल गर्मी, बल्कि सर्दी के मौसम में भी लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ता है। कौंडल ने आईपीएच विभाग को निर्देश दिए कि इस समस्या का समाधान तुरंत प्रभाव से किया जाए। साथ ही पानी की नियमित व सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कौंडल ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जन हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि पूरे देश की जनता इस निर्णय से खुश है।

केवल काला धन रखने वालों के ही पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश सरकार पर राजनीतिक द्वेष कीी भावना से काम कर रही है। जनता सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। न तो अस्पतालों में डॉक्टर हैं और न ही स्कूलों में अध्यापक।


भ्रष्टाचार का पूरी तरह से बोलबाला है। प्रदेश के मुखिया भी इससे अछूते नहीं हैं। इस मौके पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास, महासचिव अनिल चंदेल, मुलतान सिंह चंदेल, हुकम सिंह ठाकुर, कृष्ण सिंह चंदेल, सुनील, रामानंद, सोहनलाल, प्यारेलाल और रामकृष्ण आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed