फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theift in house sahatali

झबोला में घर से गहने और नकदी चोरी

Mon, 29 Aug 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर) Updated Mon, 29 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
 जिला में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां चोरों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं, इसका अंदाजा रोजाना हो रही चोरियों से लगाया जा सकता है। चोरियों की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहा है।
विज्ञापन


बीती शनिवार को ग्राम पंचायत झबोला के गांव झबोला में चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब छह लाख रुपये के गहने और 35 हजार रुपये के नकदी उड़ा ले गए हैं। इसकी शिकायत झबोला निवासी सोहन लाल ने पुलिस थाना तलाई में रविवार को दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सोहन लाल ने बताया कि वह सुंदरनगर में बीएमबी में कार्यरत हैं। रविवार सुबह उनके छोटे भाई रमेश चंद का फोन आया कि उनके मकान के दरवाजे खुले हैं। सूचना मिलते ही जब वह घर पहुंचे, तो देखा कि गोदरेज की अलमारी में रखे करीब छह लाख रुपये के गहने गायब हैं। इसके अलावा चोर करीब 35 हजार की नकदी भी उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि करते डीएसपी हेडक्वाटर राजेश शर्मा ने बताया कि चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed