फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theft in six government house in bilaspur.

छह सरकारी आवासों के टूटे ताले, लाखों की चोरी

Sat, 27 May 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 27 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
theft in six government house in bilaspur.
चोरी - फोटो : अमर उजाला

शहर से सटे क्षेत्र में चोरों ने दिन के उजाले में ही छह आवासों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जबकि दो घरों में भी चोरी करने का प्रयास किया है। वारदात के समय कर्मचारी ड्यूटी पर थे जबकि कुछ कर्मचारी छुट्टी पर गए हुए थे। शहर में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है जबकि चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मत्स्य, उद्यान और कृषि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के सरकारी आवास हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास है।
विज्ञापन


शनिवार को सभी कर्मचारी हर रोज की तरह कार्यालय चले गए। इस दौरान आवासों में कोई भी नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने दिन के समय चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शाम पांच बजे जब कर्मचारी पहुंचे तो आवासों के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इसके साथ ही पुलिस चोरी का आकलन करने में भी जुट गई है। जो कर्मचारी छुट्टी पर गए हैं उनसे भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के मुताबिक चोर घर से नगदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए है। जबकि जांच करने पर पता चला कि चोरों ने इसके साथ ही दो घरों में भी चोरी का प्रयास किया है। हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो पाए। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकारी आवासों में चोरी की वारदात हुई है। इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed