फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thefet cse in cyber cafe in ghumarnvi bilaspur.

15 लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, आठ कंप्यूटर ले उड़े चोर

Sun, 15 Jan 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sun, 15 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
thefet cse in cyber cafe in ghumarnvi bilaspur.
चोरी - फोटो : अमर उजाला

घुमारवीं शहर के बीचोंबीच स्थित एक साइबर कैफे में चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर लिया है। चोर साइबर कैफे से 15 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, 8

विज्ञापन

कंप्यूटर डेस्कटॉप के अलावा 50 हजार रुपये की नगदी भी उड़ाकर ले गए हैं।

चोरी किए गए सामान की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की इतनी बड़ी वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चोरों के बारे में कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरों ने घुमारवीं स्थित मनु इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड साइबर कैफे में शनिवार रात को बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दुकान के मालिक अजय कुमार निवासी बणी डाकघर भपराल ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब घुमारवीं पहुंचे तो उन्होंने देखा की दुकान का शटर थोड़ा सा खुला है। उन्होंने शटर को खोला तो दुकान के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। अजय कुमार के पिता कर्नल नरेश ठाकुर ने बताया चोरों ने शटर को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है।

शहर में हुई इतनी बड़ी चोरी से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि जब बीच बाजार में चोर इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दे सकते है तो उनकी दुकानें भी महफूज नहीं है। उन्होंने पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

चोरी की वारदात की शिकायत दुकान मालिक ने पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज करवाई है। चोर दुकान से 15 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, 8 कंप्यूटर डेस्कटॉप के अलावा 50 हजार रुपए की नगदी भी चुराकर ले गए हैं।


पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने मौके वारदात से भी कई सबूत एकत्रित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अजय कुमार के मुताबिक चोरी किए गए सामान की कीमत करीब नौ लाख रुपये है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed