{"_id":"581cc68a4f1c1b5e384387b1","slug":"sweat-shop-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिठाई की दुकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं बाजार में वीरवार रात मिठाई की एक दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब 4.65 लाख रुपये का नुकसान आंका गया हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात शार्ट सर्किट से घुमारवीं बाजार के गांधी चौक में मिठाई की दुकान में आग लग गई। रात को करीब11 बजे बंद दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा। लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। वहीं, दुकान मालिक जगरनाथ भी मौके पर पंहुचे। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
आग से दुकान में रखे तीन बड़े फ्रिज, दो छोटे फ्रिज, मिठाई और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक का कहना है कि लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं। पटवारी सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तहसीलदार की ओर से दस हजार की फौरी राहत पीड़ित को प्रदान की। राजस्व विभाग ने जो नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है वह करीब चार लाख 65 हजार रुपये है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।