फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shops on fire

शाहतलाई में दो दुकानें जलीं

Tue, 29 Dec 2015 06:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर) Updated Tue, 29 Dec 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
shops on fire

बाबा बालकनाथ की तपोस्थली शाहतलाई के तहत बच्छरेटू मंदिर के समीप सोमवार रात्रि आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना में लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति जल गई है। सौभाग्य यह रहा कि शिव मंदिर बच्छरेटू के चौकीदार ने आग की लपटें देख लीं और दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार के बेटे को बचा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिव मंदिर बच्छरेटू के समीप सोमवार रात्रि को दो दुकानों में अचानक आग लग गई। बच्छरेटू निवासी नानक चंद की मनियारी और चाय की दो दुकानों में अचानक आग सुलग उठी। मंदिर के चौकीदार ने आग की लपटें देखीं। वह दुकान की ओर गया और वहां पर सो रहे नानक के बेटे कश्मीर चंद को जगाया और बाहर निकाला। शोर मचाया तो आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। लेकिन, आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि देखते ही देखते दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन दोनों दुकानें जलकर राख हो गईं। नानक चंद के अनुसार दुकानों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 20 लाख रुपये के नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

 
उधर, थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि बच्छरेटू के नानक चंद की दुकानों में आग लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed