{"_id":"57c46a604f1c1b0d582cb055","slug":"scam-with-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा में सात लाख का फर्जीवाड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरमाणा में सात लाख का फर्जीवाड़ा
अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला के फर्जी दस्तावेज पेश कर सात लाख रुपये के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है। एक फाइनांस कंपनी में मिलीभगत से एक महिला को गारंटर बना दिया गया। इसके बाद ट्रक ऑपरेटर ने किस्तें नहीं भरीं। महिला को सात लाख की रिकवरी के लिए कंपनी का नोटिस आया। इसके बाद फर्जीवाड़े की पोल खुली। जांच में पता चला है कि महिला के फर्जी दस्तावेज पेश किए गए हैं। वहीं, महिला के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सत्यवती पत्नी इंद्र सिंह निवासी सुईं सुराहड़ ने अपनी शिकायत में कहा है कि रमेश सिंह ठाकुर पुत्र तुलसी राम निवासी मलोथी ने कंपनी से ट्रक फाइनांस करवाया। इसमें फर्जी दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर कर महिला को गारंटर बना दिया है। जानकारी मिलते ही महिला ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद कोर्ट ने मामला पुलिस को भेजा है। पुलिस ने भादंसं की 420,460,462,465 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बरमाण प्रेम सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच साईं खारसी पुलिस चौकी को सौंपी गई है।