{"_id":"574703084f1c1b75626918db","slug":"santoshi-temple-theft-case-accussed-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषी माता मंदिर में चोरी का आरोपी धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतोषी माता मंदिर में चोरी का आरोपी धरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
Updated Thu, 26 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत 20 मई रात को स्वारघाट के समीप संतोषी माता मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मंदिर कमेटी के सहयोग और सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी को धर्मपुर जिला मंडी से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी पवन उर्फ विकास (26) निवासी गांव खरड़ डाकघर बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा को धर्मपुर जिला मंडी से कुश्तियों के दंगल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और 34 के तहत स्वारघाट पुलिस थाना मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि उक्त व्यक्ति पेशे से पहलवान हैं।
विज्ञापन
डीएसपी नयनादेवी बलदेव दत्त ने बताया कि गत 20 मई को स्वारघाट के समीप संतोषी माता मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी। इसकी रिपोर्ट स्वारघाट पुलिस थाने में मंदिर कमेटी के प्रधान रामकृष्ण ठाकुर और सचिव बालकृष्ण ठाकुर ने दर्ज करवाई थी।
चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके आधार पर स्वारघाट पुलिस आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी थी।