फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police recovered 15kg bhukki in majari bilaspur, two arrested

कोट पुलिस ने पकड़ी साढ़े पंद्रह किलो भुक्की

Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
police recovered 15kg bhukki in majari bilaspur, two arrested
arrested - फोटो : demo pic

कोट पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में साढ़े 15 किलो चुरा पोस्त (भुक्की) बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में कर रही है कि दोनों मामलों का आपस में कोई संबंध में तो नहीं है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले मेें पुलिस को सूचना मिली थी कि मजारी में एक शख्स नशे का अवैध कारोबार चला रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में पुलिस को काफी समय से इनपुट मिल रहे थे। बुधवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि यहां पर आज नशे की बड़ी खेप पहुंची है। पुलिस ने सूचना मिलते ही गुरु दर्शन सिंह निवासी मजारी के घर में दबिश दी।  यहां तलाशी के दौरान पुलिस को बोरी में घर के अंदर छिपाकर रखी चुरा पोस्त (भुक्की) मिली। जब इसका वजन किया गया तो यह साढ़े 12 किलो निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में कोट पुलिस ने नाका के दौरान पंजाब की तरह से आ रहे एक वाहन से तीन किलो भुक्की बरामद की है। पुलिस के अनुसार नाके दौरान पुलिस ने जब वाहन चेकिंग के लिए रोका तो वाहन के भीतर सामान के साथ तीन किलो चुरा पोस्त (भुक्की) बरामद की गई। पुलिस ने कार चालक सुरजीत कुमार निवासी करीम चाहेवाला जिला नवाशहर, पंजाब को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि करते हुए एसपी राहुल नाथ ने बताया कि कोट पुलिस ने दो  अलग-अलग मामलों में साढ़े 15 किलो भुक्की पकड़ने में सफलता हासिल की है।


मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है कि इतनी बड़ी खेप इनके पास कहां से आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed