{"_id":"57daa8c14f1c1bd136d477e2","slug":"police-challan-up-judge-holding-rad-light-in-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को यूपी का जज बताने वाले शख्स की गाड़ी का कटा चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को यूपी का जज बताने वाले शख्स की गाड़ी का कटा चालान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 16 Sep 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खुद को जज बताने वाले शख्स का चालान करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं यूपी का जज हूं, इसलिए लगाई है लाल बत्ती। लेकिन मेरा आईडी प्रूफ घर पर ही रखा है। यातायात पुलिस बिलासपुर के शहर के कॉलेज चौक पर रोकी गई एक गाड़ी में सवार व्यक्ति ने ऐसा ही रौब दिखाया। जब उक्त शख्स अपना पहचान नहीं दिखा पाया तो पुलिस ने गाड़ी से लाल बत्ती निकालकर उसका चालान काटा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिस कॉलेज चौक पर तैनात थी। तभी मनाली की ओर से एक लाल रंग की गाड़ी नंबर यूके-04एम-0151 आई, जिसमें लाल बत्ती लगी हुई थी। यातायात पुलिस ने गाड़ी को रोका। इसमें एक दंपति सवार था।
विज्ञापन
यातायात पुलिस प्रभारी नंद लाल कटारिया बत्ती उतारने के लिए कहा, तो गाड़ी में सवार व्यक्ति ने खुद को यूपी का जज बताया। इस पर पुलिस प्रभारी पर उससे पहचान पत्र मांगा, लेकिन उसने यह कहकर पीछा छुड़ाने की कोशिश की कि आईडी प्रूफ घर पर है।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने उसका 1300 रुपये का चालान काट दिया। गौरतलब है कि बाहरी राज्यों से हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटक अपनी गाड़ियों में लाल और नीले रंग की बत्ती लगाकर आते हैं, ताकि पुलिस उन्हें न रोक सके।
उधर, यातायात प्रभारी नंदलाल कटारिया ने बताया कि गाड़ी का 1300 रुपये का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों को तोड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।