{"_id":"573612d44f1c1b5779919a9a","slug":"on-month-impressionment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर को एक माह का कारावास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ड्राइवर को एक माह का कारावास
ब्यूरो, अमर उजाला,बिलासपुर
Updated Fri, 13 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना के मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर को सीजेएम प्रवीण चौहान की अदालत ने अभियुक्त करार देते हुए कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। हवाण के ताल गांव निवासी अभियुक्त सुरेश को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एक माह के साधारण कारावास तथा 1000 रुपये जुर्माने की सजा भुगतनी होगी। जुर्माना अदा न करने की सूरत में उसे 15 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
सहायक लोक अभियोजक पंकज धीमान ने बताया कि 25 अप्रैल, 2008 को रफीक मोहम्मद अपनी जीप से समोह की ओर जा रहा था। गंभरोला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना ट्रक ड्राइवर सुरेश की लापरवाही की वजह से हुई थी। रफीक मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अदालत ने गवाहों के बयान व तथ्यों के आधार पर अभियुक्त को सजा सुनाई।
विज्ञापन