फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the Vinod Panu murder case, the second attacker has also been arrested; the conspiracy was hatched in Ujjain

गैंगस्टर विनोद पानू हत्यकांड : दूसरा हमलावर गढ़ी का अजय गिरफ्तार, उज्जैन में रची थी साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
In the Vinod Panu murder case, the second attacker has also been arrested; the conspiracy was hatched in Ujjain
हिसार। गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को दूसरे हमलावर गांव गढ़ी निवासी अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात के बाद मौके पर ही पकडे़ गए हमलावर राकेश से पुलिस पूछताछ में जुटी है। सोमवार को उसे रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया जाएगा। गोली लगने से घायल विनोद के साथी रविंद्र की हालत में अभी सुधार है। दोनों हमलावरों को अजीत पहलवान गैंग ने हथियार उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन

गैंगस्टर विनोद पानू की वीरवार को कोर्ट में पेशी के दौरान 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके साथियों ने हमलावर खरड़ अलीपुर निवासी राकेश को हथियार सहित मौके पर ही पकड़ लिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि विनोद को मारने की साजिश उज्जैन में रची गई थी। राकेश की विनोद के भाई दीपक से अच्छी दोस्ती है। पिछले महीने राकेश व दीपक अपने एक दोस्त के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गए थे। वहीं उन्होंने विनोद मारने की साजिश रची। इससे पहले भी विनोद को मारने की साजिश रची थी लेकिन उस दौरान विनोद पेशी पर नहीं आया।
विज्ञापन

बुलेट प्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था विनोद
विनोद को जमानत मिलने के बाद से ही खुद पर हमला होने की आशंका थी। करनाल जेल से बाहर आने के बाद वह बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था। उसके साथ 10 से 12 लड़के भी रहते थे। वीरवार को कोर्ट में पेशी के दौरान उसने अपनी गाड़ी कोर्ट परिसर में ले जानी चाही लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज
हमलावर अजय के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन कितने हैं इसकी जांच की जा रही है। अजय के पिता सतबीर गांव में पूजा-पाठ का काम करते हैं। अजय ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। वह शुरू से ही शरारती किस्म का लड़का रहा है। हालांकि, गांव में उसने कभी किसी के साथ झगड़ा नहीं किया। पुलिस के अनुसार, राकेश और अजय दोनों ही नशे की लत के शिकार हैं। दोनों ने बताया कि गैंगवार की रंजिश में यह हत्या की गई है।
--------------
शरीर से निकली दो गोलियां
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में विनोद के शरीर के दो गोलियां लगी हैं जो उसके शरीर में ही धंसी हुई थीं। हालांकि उसके करीब 10 से 12 गोलियां लगी हैं। उसकी मौत सिर में गोली लगने की वजह से हुई है। उधर घायल रविंद्र की हालत में अभी सुधार है। हालांकि अभी भी चिकित्सक उस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

---------------
वर्जन
मामले में दूसरे हमलावर को भी पकड़ लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक जांच के अनुसार गैंगवार में ही यह हत्या की गई है।
सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed