फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hydrogen peroxide recovered from Khoya construction premises, report filed against two

Kanpur News: खोया निर्माण परिसर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड बरामद, दो के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 23 Aug 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hydrogen peroxide recovered from Khoya construction premises, report filed against two
रसूलाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की राज्य खाद्य सचल दल ने शुक्रवार को बादशाहपुर गांव में खोया निर्माण परिसर पर छापा मारकर करीब 15 लीटर हाइड्रोजन पेरोक्साइड बरामद किया। मौके से बिक्री के लिए रखा करीब 100 किलोग्राम खोया और 175 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर भी मिला। मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राज्य खाद्य सचल दल टीम में शामिल सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जनपद फतेहपुर के वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, जालौन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, बाराबंकी के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सलिल कुमार, हरदोई की खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधा कनौजिया ने शुक्रवार को बादशाहपुर स्थित रवि कुमार के खोया निर्माण परिसर की जांच की। टीम ने रामबाबू की मौजूदगी में परिसर में तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच के दौरान एक काले गैलन में करीब 15 लीटर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड रखा मिला। टीम ने मौके से मिले 100 किलोग्राम खोया व 175 पैकेट स्किम्ड मिल्क से नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रामबाबू ने टीम को बताया कि खोया तैयार करने में स्किम्ड मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। मामले में कानपुर देहात के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र ने रवि व रामबाबू के खिलाफ रसूलाबाद थाना में तहरीर दी। रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मिलावटखोरी व हानिकारक खाद्य पदार्थ की बिक्री की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई केशव देव को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
बयान .....
मिलावट खोरी के खिलाफ शासन सख्त है। शुक्रवार को वह टीम के साथ कानपुर नगर में छापामारी करने गए थे। यहां दूसरे जनपद के अधिकारियों की ओर से की गई छापामारी में खोया निर्माण परिसर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिला है। जिसे खाद्य पदार्थ में मिलाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने पर अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। - रामअवतार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed