फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Grocery shopkeeper hangs himself after dispute with wife.

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद किराना दुकानदार ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 23 Aug 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Grocery shopkeeper hangs himself after dispute with wife.
उरई। पत्नी से विवाद के बाद दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पत्नी जब कमरे में पहुंची तो शव लटका देख उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी गजेंद्र सिंह (36) ने शुक्रवार रात पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह किराना की दुकान पर काम करके पत्नी संध्या देवी और दो बेटों प्रिंस व पीयूष का भरण-पोषण करता था। शनिवार सुबह पत्नी ने पति को फंदे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए।
परिजनों के अनुसार, गजेंद्र और उसकी पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी कारण गजेंद्र कई बार घर से बाहर भी चला जाता था। शुक्रवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद संध्या बच्चों के साथ दूसरे कमरे में जाकर सो गई। इसी दौरान गजेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह संध्या की नींद खुली तो उसने पति को फंदे पर लटका देखा। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना पर गजेंद्र के पिता रूप सिंह और चाचा नारायण सिंह भी पहुंच गए। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed