{"_id":"6a89f5bb43b86ff89107fb52","slug":"kasganj-news-je-death-case-rejistered-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152605-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जेई की हादसे में मौत के मामले में पिकअप चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जेई की हादसे में मौत के मामले में पिकअप चालक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
सिढ़पुरा। अमांपुर मार्ग पर बीते मंगलवार को गांव सेमरा मोर्चा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित पिकअप ने सवारी से भरे ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अवर अभियंता (जेई) प्रेमपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जेई की पत्नी ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मृतक प्रेमपाल सिंह (57) लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे और शहर में बिलराम गेट स्थित दीनदयाल कॉलोनी में निवास करते थे। उनकी पत्नी रीता कुमारी ने सिढ़पुरा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि उनके पति 18 अगस्त की दोपहर लगभग 1 बजे सिढ़पुरा विकास खंड से अपनी ड्यूटी समाप्त कर ऑटो में सवार होकर कासगंज लौट रहे थे।
जैसे ही ऑटो सिढ़पुरा-अमांपुर रोड पर सेमरा मोर्चा गांव के पास तथागत जी नर्सरी के निकट पहुंचा, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रेमपाल सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ऑटो में सवार अन्य यात्री, जिनमें तोताराम, राजाबाबू, भूपेंद्र, रिया और अमर सिंह शामिल थे, घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सिढ़पुरा थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात पिकअप चालक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।