{"_id":"574704f44f1c1b5e726907e5","slug":"murder-case-villagers-blocked-nh-in-swarghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-मनाली एनएच पर डेढ़ घंटे चक्का जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर डेढ़ घंटे चक्का जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
Updated Thu, 26 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाली जगातखाना गांव टाली के युवक अंजन कुमार की हत्या मामले में किसी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्वारघाट में चक्का जाम किया। चार पंचायतों के ग्रामीणों ने विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले के 22 दिन बाद भी आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। ग्रामीणों के चक्का जाम करने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चार पंचायतों टाली जगातखाना, तनबौल, कुटैहला और री के सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। इस मौके पर लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं और लोगों ने हाथों में तख्तियां उठाई थी। इन पर लिखा था कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। लोगों ने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रमुख से मांग की कि मृतक अंजन कुमार के हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। रणधीर शर्मा ने कहा कि अंजन कुमार की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत को लगभग 22 दिन बीत चुके है, लेकिन पुलिस की जांच कछुआ गति से जांच कर रही है। आज दिन तक कोई भी सकारत्मक कार्रवाई सामने नहीं आई है।
जिला प्रशासन द्वारा भी इस मामले में पूरी लीपापोती की जा रही है। जांच को लेकर जिला प्रशासन को पहले ही आगाह किया जा चुका था, कि यदि उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई 26 मई को स्वारघाट में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अंजन के परिजनों को इंसाफ नहीं मिला, तो लोगों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में आशुतोष शर्मा, चौधरीराम ठाकुर, रूपलाल ठाकुर, इंद्रा देवी, कल्पना शर्मा, बालकृष्ण ठाकुर, कृष्णलाल, भारत भूषण, निखलेश शर्मा, रूपलाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सरवण सिंह ठाकुर, कृष्णलाल धीमान, मान सिंह धीमान, पुनीत शर्मा, चंद्रमणी धर्माणी, निक्का राम, रामकिशन ठाुकर, बृजलाल ठाकुर, नानक चंद, मंगुराम और रामपाल चौधरी सहित पंचायतों के प्रतिनिधि और सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई।
14 लोगों से हो चुकी है पूछताछ
पुलिस ने इस मामले में करीब 14 लोगों से पूछताछ की है। इसमें स्थानीय लोगों सहित पंजाब की महिला भी शामिल है, जिससे अंजन के लापता होने से पहले उसकी बातचीत हुई थी।
एनएच के दोनों ओर लगी वाहनों की कतारें, लोग परेशान
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इससे हजारों लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन की तरफ से मौके पर पहुंचे डीएसपी नयनादेवी बलदेव दत और स्वारघाट के तहसीलदार जसपाल ने लोगों को आश्वसन दिया की इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।