{"_id":"57c5bda44f1c1bc6162cb1cb","slug":"jewellery-stolen-from-house-in-nahmol","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम्होल में घर से जेवरात चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नम्होल में घर से जेवरात चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला,बरमाणा (बिलासपुर)
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक चोरी की वारदातों से जिला के लोग सहमे हुए हैं। चोरों ने अब नम्होल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से करीब एक लाख रुपये के जेवरात उड़ाकर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबू राम निवासी दगसेच जो शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। कुछ दिनों में उनकी पत्नी सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो रही हैं। इसकी तैयारियों के लिए वह दूसरे घर में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाबू राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 28 अगस्त की दोपहर घर से बाहर गए थे। जब घर लौटे तो अलमारी में रखे हुए एक लाख के करीब के गहने चोरी हो गए थे। सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ बरमाणा प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।