{"_id":"58c830ce4f1c1b741132ae18","slug":"illial-animal-recovered-from-swarghat-by-poilice-in-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में भैंसों से भरी जीप पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वारघाट में भैंसों से भरी जीप पकड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह पुलिस ने स्वारघाट के अप्पर एक्साइज बैरियर के समीप नाके के दौरान पशुओं से भरी जीप को पकड़ा है। इसमें पुलिस ने अवैध रूप से 13 भैंसें और 4 कटड़े ठूंस-ठूंस भरे थे। पुलिस ने जीप चालक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम एचसी भाग सिंह ठाकुर के साथ कांस्टेबल राजकुमार और जसवीर सिंह ने मंगलवार तड़के स्वारघाट अप्पर एक्साइज बैरियर के समीप नाका लगाया था।
विज्ञापन
यहां वह वाहनों की सामान्य तलाशी कर रहे थे, इसी दौरान सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर बिलासपुर की तरफ से एक जीप आई। पुलिस ने इसे चेकिंग के लिए रोका तो तलाशी के दौरान इसमें 13 भैंसें और 4 छोटे कटड़े भरे हुए पाए गए।
विज्ञापन
स्वारघाट पुलिस ने मौके पर ही कार्यवाही करते हुए जीप को कब्जे में ले लिया और चालक राज मोहम्मद (26) पुत्र आयूब खान गांव बडयार तहसील और थाना सरकाघाट सहित जीप में बैठे अन्य व्यक्ति राजीव खान (31) पुत्र कश्मीर खान गांव बडयार तहसील के खिलाफ थाना सरकाघाट में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी स्वारघाट बलदेव दत्त ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक जीप को पकड़ा है।
इसमें 13 भैंसें और 4 कटड़े ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। इस मामले में सरकाघाट थाना से संबंध रखने वाले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।