फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hunter kllied sambar in bharari, police case

शिकारियों ने गोली मारकर मार डाला जंगली सांभर

Sun, 18 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)। Updated Sun, 18 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
hunter kllied sambar in bharari, police case
बरठीं में शिकारियों की गोली का शिकार हुआ सांभर व वहां मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

जिला के जंगलों में धड़ल्ले से बेजुबान जानवरों का शिकार किया जा रहा है। रविवार को भराड़ी में अज्ञात शिकारियों ने जंगली सांभर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग ने जानवर के शव को कब्जे में लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। मामला बरठीं की पंचायत कपाहड़ा के धीणवां कगडाणी का है। यहां शिकारियों ने एक सांभर को गोली मारकर मौत के घाट उतार डाला।

विज्ञापन


रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब सांभर को सड़क किनारे मृत अवस्था में देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग ने मृत सांभर को कब्जे में लेकर पुलिस के पास अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु शिकार का मामला दर्ज करवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन बीट मोहड़ा की पंचायत कपाहड़ा के धीणवां कगडाणी में पंचायत उपप्रधान विनय कुमार रविवार सुबह किसी काम से धीणवां की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शिकारी का गोली का शिकार हुए करीब दो साल के सांभर को सड़क किनारे तड़पते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने तुरंत वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वन विभाग के कर्मचारी थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंच  गए। मगर तब तक सांभर ने दम तोड़ दिया था। कर्मचारियों ने वन खंड अधिकारी सूरम सिंह के नेतृत्व में सांभर को कब्जे में ले लिया।

इसके बाद वन विभाग ने इस मामले की शिकायत पुलिस विभाग को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वन खंड अधिकारी मोहड़ा सूरम सिंह ने बताया कि किसी ने जंगली सांभर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। अमर उजाला पहले ही अवैध शिकार को लेकर वन विभाग को सचेत कर चुकी है। बेजुबान जानवरों को मारकर इनकी खालों और दांतो को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए इन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है।


बावजूद  इसके अवैध शिकारियों पर वन विभाग नकेल कसने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रहा है। यही वजह है कि शाम ढलते ही जिला के जंगलों में शिकारियों का यह अवैध खेल शुरू हो जाता है। आरओ भराड़ी रमेश कुमार ने बताया कि मृत सांभर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed