फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   house burnt in kasaru village

कसारु गांव में रिहायशी मकान जला, 50 हजार की संपत्ति राख

Mon, 20 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Mon, 20 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
house burnt in kasaru village
FIRE SHIMLA - फोटो : demo pic

घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कसारु में एक रिहायशी मकान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से घर में रखे सामान सहित हजारों की नकदी भी जलकर राख हो गई है।

विज्ञापन


आगजनी में करीब पचास हजार का नुकसान होने का अनुमान है। जबकि 11 हजार रुपये की नकदी भी जल गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोम प्रकाश सांख्यान पुत्र माधोराम गांव कसारु ने बताया कि उनका दो मंजिला रिहायशी मकान है। उन्होंने बताया कि अचानक ही उनके नीचे वाले एक कमरे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। इसी दौरान लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर समय रहते काबू पा लिया। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो पूरा मकान इसकी जद में आ सकता था।

मगर आग की वजह से कमरे के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे देने की मांग की है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने रिहायशी मकान में आग लगने के मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed