{"_id":"57fa7f934f1c1b695228e212","slug":"head-constable-abuse-in-kanchi-mode-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हैड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी, गाली गलौज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस हैड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी, गाली गलौज
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo pic
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर कैंचीमोड़ के साथ लगते गरा टोल बैरियर पर मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस जवान की कुछ लोगों ने वर्दी फाड़ दी। यही नहीं आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज भी की और उन्हें धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की हैं। जानकारी के अनुसार कोट थाना में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत सुमन कुमार गत शनिवार शाम गरा टोल बैरियर के पास दुर्घटना के एक मामले की जांच करने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोग उनसे उलझ पड़े।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पंजाब के रहने वाले राज सूद, हैपी शर्मा, नरेश और रवि शर्मा ने हेड कांस्टेबल के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। इस दौरान आरोपियों ने अपनी हद को पार करते हुए उनसे पहले तो बदसलूकी और गाली गलौज की और इसके बाद उनकी वर्दी तक फाड़ डाली।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने उन्हें धमकी भी दे डाली। इस दौरान आसपास स्थानीय लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने बीच बचाव करते हुए स्थिति को संभाला। उन्होंने चारों हमलावरों को दबोच लिया। इसके बाद मामले की सूचना थाने में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोट्स
एसपी बिलासपुर ने बताया कि पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।